झाबुआ डेस्क। झाबुआ मुख्यालय की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला कस्बा पारा में चौकी प्रभारी रमेश कोहली के प्रमोशन होने के बाद अब यहां पर नवीन चौकी प्रभारी के रूप में बृजेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया गया है। निश्चित रूप से धार्मिक एवं सामाजिक एवं सौहार्द पूर्ण कस्बा कहा जाने वाले पारा में कई प्रमुख क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है ।

नवागत चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने झाबुआ लाइव से चर्चा में कहा कि कस्बे में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखना एवं जुआ सट्टा अवैध शराब व्यवसाय एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात कही है और आम नागरिकों से इस हेतु सहयोग की भी अपेक्षा की है। पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से नगर का माहौल सौहार्दपूर्ण शांति प्रिय बना रहे यही उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही कस्बे में अवैध कारोबारीयो पर भी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंकुश लगाने की बात कही है एवं बेहतर पुलिसिंग की बात कही है। इस हेतु ग्राम पंचायत से भी संवाद कर नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम किया जाएगा। साथ ही मनचलो एवं आवारा किस्म के लडको पर भी पैनी निगाह रखी जाएगी और उनकी हरकतों पर भी अंकुश लगाया जाएगा जिससे की खास कर बच्चियों एव महिलाओं को भी निर्भय होकर अपने कार्यों में सुगमता एवं स्कूल आदि में आने-जाने में व्यवधान उत्पन्न ना हो इसका भी विशेष ध्यान व प्रयास किया जाएगा। हेतु समय-समय पर नगर के गणमान्य नागरिकों का व जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी लिया जाएगा।