झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट। जंगल में कंंडे बिनने गई एक महिला की कुएं में गिरकर मौत हो गई। सुबह उसकी लाश पानी में तैरती दिखाई दी तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना ग्रामीणों ने दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। घटना रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गरवाखेड़ी की है। पुलिस के अनुसार कानाकुआं निवासी एक बच्चे की मां 25 वर्षीय भूरी पति मकना सिंगाड़ सोमवार को जंगल में कंडे बीनने गई थी। उसे पानी की प्यास लगी तो वह पानी पीने वहां पास ही स्थित एक कुएं में चली गई। जहां वह पानी पी ही रही थी तभी उसका पैर फिसल गया और वह गिर गई और वह डूब गई। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो गई। शाम तक भूरी लौटी तो पति और गांव वाले उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नही मिली। इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी लाश एक कुएं के में तैरती दिखाई दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से कुएं से शव को निकाला और बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन्हें पीएम कराने के भेज दिया। Post navigation विधायक भूरिया हुई यज्ञ में शामिल मुख्यमंत्री का कल्याणपुरा भगोरिया आगमन निरस्त