मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ थाना क्षेत्र के ग्राम मोटाउमर की चिचानिया फलिया निवासी एक आदिवासी परिवार जो की मजदूरी हेतु बाहर गया हुआ है का एक 5 वर्षीय बालक संदीप पिता तेनसिंह बघेल मंगलवार सुबह खेलते समय समीप रहने वाले कृषक कना पिता दितलिया के खेत के पास जानवरों को पानी पिलाने हेतु बनाया गया हौज (पानी की टंकी) में अज्ञात कारणों से गिर गया। यह बालक अपनी दादी के पास रहता था। जब बहुत देर तक वह घर नहीं आया तो उसकी दादी उसे ढूंढने निकली तो वह पानी की हौज में पड़ा मिला। आशंका है कि अधिक पानी होने से वह डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आस पास कोई नहीं होने से बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना कालू पिता बूटसिंह (40) भील ने थाने पर दी। घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर थाना आम्बुआ में मर्ग कायम किया जाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा गया आगे विवेचना जारी है। Post navigation जिला स्तरीय स्वयंसेवक संघ का शक्ति संचय शीत शिविर का समापन गौ पालकों की बेरुखी के कारण कचरा, प्लास्टिक खाने को मजबूर गोवंश