सलमान शैख़@ पेटलावद पेटलावद नगर को जल संकट से उबारने के लिए नगर परिषद के पार्षद व जलकार्य व स्वच्छता समिति के सभापति डॉ. अशोक शर्मा द्वारा अपने फार्म हाउस के कुएं एवं ट्यूब वेल से जल नगरपरिषद को निःशुल्क अपने उपलब्ध कराया जा रहा है। इस उपलब्ध पानी से नगर की अधिकतम टंकियों में भरा गया है। अब प्रतिदिन यहां से लगभग बीस से पच्चीस टेंकर पानी की आपूर्ति होने की संभावना है। नगरपरिषद के अध्यक्ष मनोहर भटेवरा ने बताया कि इस पानी का प्रदाय नगर में विभिन्न स्थानों पर बनी टंकियों में ही किया जाएगा, जिससे हर क्षेत्र को सरलता से पेय व उपयोगी जल उपलब्ध हो सके। Post navigation “शहंशाहे पेटलावद” “ओढ़ी वाले बाबा” के उर्स का आगाज 13 जून से; यह कव्वाल करेंगे शिरकत आजादी के बाद पहली बार नगर में पानी के लिए हाहाकार, मची त्राहि, हालात हुए बेकाबू