जीवनलाल राठौड़, सारंगी
रतलाम तथा धौंसवास के बीच पाटीदार समाज द्वारा प्रस्तावित भव्य बालिका विद्यालय एवं छात्रावास का निर्माण किया जाना है जिसमें पाटीदार समाज के लोग बढ़-चढ़कर उक्त विद्यालय एवं छात्रावास निर्माण के लिए राशि प्रदान कर रहे हैं, जिससे कि समाज की बालिकाएं यहां पर अध्ययन कर सके । इसी क्रम में सारंगी के बालाराम पिता मांगीलाल पाटीदार ने अपने पोते स्वर्गीय खेतांशु पिता नरेंद्र पाटीदार की स्मृति में एक लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की गई है। साथ ही श्री गिरधारी लाल जी पाटीदार कंडक्टर सारंगी द्वारा एक लाख रुपए की राशि प्रदान करते हुए बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु सराहनीय कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *