जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर में बुधवार को पागल कुत्ते के काटने से लगभग 20 व्यक्तियों घायल हुए तो वहीं 5 गौवंशीय पशुओं के साथ ही 3 गधों पर कुत्ते ने हमले कर उन्हें अपना शिकार बनाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह से जब लॉकडाउन खुला उस समय खबर आई थी कि पागल कुत्ते ने कई बच्चो को अपना शिकार बनाया है। वही आस पास से आये ग्रामीणों को भी हाट बाजार करने आये ग्रामीणों को काटा था जब भी ग्राम पंचायत ने गम्भीरता नही दिखाई। शाम तक ग्राम में कई लोगो को काटने की खबर से ग्रामीणजन दहशत में रहे। पागल कुत्ते के काटने वाले पीडि़तों ने बताया कि नानपुर स्वस्थ केंद पर इंजेक्शन भी नही मिले इससे परिजन व आस पास के परिचित जिला हास्पिटल ले गए अब बेजुबान जानवरों तो पशु चिकित्सालय ले जाना भी किसी ने मुनासिब नहीं समझा। इससे दहशत है, आज कुत्ते के काटने की खबर से ग्रामीण जन भी नही आये बाजार में लोग कुत्ते को मारने की कोशिश करते रहे पर वह भागता रहा। सुबह कही उसे मारा गया इस संबंध में सरपंच सावन सिंह मारू ने कहा कि कल नानपुर ग्राम पंचायत में लाल कुत्ते ने लगभग 20 से अधिक लोगो को काटा था जिसमे बेजुबान जानवर भी थे। हम जल्द से जल्द प्रशासन के सहयोग से सभी का इलाज करवाएंगे Post navigation कोविड – 19 में महिलाओं को मिला घर बैठे स्वरोजगार ग्राम पंचायत के पास नहीं सैनेटाइज मशीन व दवाई, सार्वजनिक स्थलों पर थूकते ग्रामीण, महामारी फैलने का ग्रामीणों में भय