झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-मनुष्य अपने जीवन के लिए तो बहुत कुछ करता हैं किंतु जो मनुष्य ओरो की सेवा करे वह मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बनाता हैं। कुछ इन्ही भावनाओं के साथ शुरू की गई मानव सेवा समिति बामनिया ने अनूठी पहल की, जिसके अंतर्गत बामनिया के लगभग हर घर के बाहर पक्षियों के पीने के पानी हेतु चरोले लगाए और आमजन को प्रेरणा दी की हर रोज इस चरोले में पानी अवश्य भरे जिससे जो पक्षी पानी के लिए भटकते हैं उन्हे अपने कंठ तृप्ति के लिए पानी मिल सके। मानव सेवा समीति ने हर जन से यह अपील भी की कि अपने-अपने शहर व गांव में इस प्रकार की पहल कर विलुप्त हो रहे पक्षियों की प्रजातियों को बचाने की एक पहल करे। चरोले लगाते समीति के सदस्य Post navigation मकान की रैकी कर चोरों ने किया चार लाख के माल पर हाथ साफ अब आप बेफ्रिक होकर करे चेटिंग , सैफ रहेगी प्राइवेसी