थांदला। थांदला से अपने पूरे परिवार के साथ मक्का मदीना की 20 दिनों तक जियारत करने के लिए हज कमेटी के जिलाध्यक्ष अब्दुल समद खान के दो पुत्र गुलरेज एवं तबरेज खान अपने परिवार के साथ शाम को अहमदाबाद के लिए रवाना हुए, उनकी फ्लाइट 9 अगस्त को अहमदाबाद से मक्का शरीफ के लिए उड़ान भरेगी। गुलरेज खान के साथ उनकी पत्नी उजमा, 5 वर्षीय पुत्र मो. जोहेब खान, 2 वर्षीय पुत्र मो. जयान, तबरेज खान, उनकी पत्नी नौरीन, मो हसनैन खान उम्र 1 वर्ष भी उमराह करने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सर्वधर्म समाज के लोगों ने उनके निवास स्थान उमराह जाने वाले पूरे परिवार का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान गुलरेज खान ने कहा कि वे पवित्र मक्का-मदीना में सभी के लिए दुआएं करेंगे। थांदला शहर के मुस्लिम समाज में यह पहला मौका है जब छोटे-छोटे बच्चे भी उमराह करने जा रहे हैं। Post navigation बैडमिंटन में भी संभाग स्तर पर चयनित हुए संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी फ्लावरलेट इंग्लिश अकेडमी स्कूल में विद्यार्थी परिषद ने ली शपथ