अलीराजपुर लाइव डेस्क के लिऐ ” खट्टाली” से विजय मालवीय की रिपोर्ट । नानपुर थाने के ” पलासदा” गांव के समीप शाम 6 बजे के करीब नानपुर हाट बाजार कर अपने गृहनगर जोबट लौट रहे व्यापारी ” विशाल सोनी ” को एक बिना नंबर की CD डीलक्स बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने पीछाकर रोक लिया ओर पत्थरों से जबर्दस्त हमला कर दिया । ओर 70 हजार नकदी से भरा बैग लुटकर फरार हो गये । घायल जैसे तैसे खट्टाली पहुंचा जहां प्राथमिक उपचार के बाद रैफर किया गया । घटना के बाद नानपुर थाना प्रभारी ” राम बाबू शर्मा ” को अलीराजपुर लाइव ने घटना की सूचना दी उसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की है लेकिन बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है । Post navigation अपहरण कर युवती से किया दुराचार पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जगह जगह पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की