रितेश गुप्ता, थांदला गवली समाज नवयुवक मण्डल थांदला के सदस्यों ने आज पर्यावरण सुरक्षा अन्तर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान समाज के सदस्यों ने रोपे गए पौधों को पेड़ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दूषित पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए गवली समाजजनों ने ‘सांसे हो रही कम, आओ पेड लगाये हम’ का स्लोगन भी दिया। पौधा रोपण कार्यक्रम में गवली समाज के पटेल मुखिया नन्नु भाई बानिया (पटेल), वरिष्ठ सदस्य भेरू मेहते, हरिभाई चायवाले, मांगीलाल सेववाले, नवयुवक मंडल के सदस्य कन्नु मोरिया, चेंचु मेहते, भोला मेहते, पप्पू बानिया, पवन बानिया उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम की रूप रेखा नवयुवक मंडल के सदस्यों एवं दिनेश मोरिया द्वारा की गई। ) Post navigation झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष के वाहन की टक्कर से पति-पत्नी हुए गंभीर घायल तिलक ग्रुप के सदस्य अमरनाथ बाबा बर्फानी की यात्रा पर