झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- पुलिस अधीक्षक के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण सहजने की मुहिम में पेटलावद पुलिस थाने के जवानों ने भी थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर के निर्देशन में बगीचे की सफाई और पौधारोपण किया जिससे पुलिस थाने का बगीचा जगमगा उठा। टीआई ठाकुर ने बताया कि हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे तथा हमारे आसपास सफाई रखना होगी साथ ही पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए। इस मुहिम को लेकर नगर के गणमान्य नागरिकों ने सराहना करते हुए पुलिस स्टाफ को बधाई दी। Post navigation तलवार व कांच पर नृत्य, तो मुंह से आग के गोले देख दर्शक रह गए आश्चर्यचकित स्कूल चले हम अभियान जिले के उकाला फलिये में हुआ फ्लॉप : ग्रामीण बच्चों का अहम पल