झाबुआ डेस्क। तर्पण दिवस मनाकर पूर्वजों का स्मरण किया गया। आयोजन परहित संस्था प्रमुख डॉ.अर्चना राठौर के नेतृत्व में परहित संस्था की एक अन्य इकाई आनंदम् क्लब की सर्व समाज की बहनों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में किए जाने वाले तर्पण दिवस आंबाखोदरा की बस्ती में जाकर मनाया। 22 दिसंबर को पौष माह की कालाष्टमी में सूर्य देव और पितरों की पूजा का खास महत्व है. इस दौरान पितरों का तर्पण करने और रविवार का व्रत करने वालों को अमोघ फल की प्राप्ति होती है.6 दिन पहले से इस दिवस को मनाने के लिए साप्ताहिक तैयारियां की जाती हैं और रविवार के दिन ही इसका विशेष तर्पण करने का महत्व होता है इसी दौरान परहित जन सेवा संस्था प्रमुख डॉ अर्चना राठौर के पिता की भी पुण्यतिथि थी अतः आंबाखोदरा की बस्ती के निर्धन परिवारों में जाकर पूर्वजों की स्मृति में इस विशेष दिवस के उपलक्ष में छोटे बच्चों को वस्त्र तथा ठंड से बचाव के लिए कई परिवारों में कंबल, शॉल, जैकैट आदि वितरित किए। इस आयोजन में सुलोचना चौहान ने भी अपने पूर्वजों की स्मृति में बहुत ही अच्छा और गर्म कंबल एक परिवार को प्रदान किया। इस आयोजन को करने में भूरी बाई का विशेष सहयोग मिला। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी शुक्ला,दीपा पंत, संगीता शर्मा, शशि त्रिवेदी आदि उपस्थित थीं। Post navigation मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान अन्तर्गत जिले की खेल प्रतिभाएं सम्मानित जयस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप गृह मंत्री से इस्तीफा मांगा