अलीराजपुर लाइव डेस्क । प्रदेश शाशन की पत्रकार स्वास्थ & दुर्घटना बीमा योजना मे पत्रकारो की पात्रता संबंधी नियमो मे बदलाव की मांग को लेकर आज ” भारतीय पत्रकार संघ ” ने कलेक्टर शेखर वर्मा को ज्ञापन सोपा ओर मांग की कि मौजूदा नियमो मे संशोधन किया जाये ताकि अधिक से अधिक पत्रकारो को इसका लाभ मिल सके । ज्ञापन भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ” विक्रम सेन ” ओर संगठन जिलाध्यक्ष ” गोविंदा गुप्ता ” ने सौंपा । यह है प्रमुख मांग — पत्रकार स्वास्थ & दुर्घटना बीमा योजना मे विसंगति यह है कि इसका लाभ या तो अधिमान्य पत्रकारो को मिलेगा या फिर उन पत्रकारो को जिनके वेतन से पीएफ ओर टीडीएस जेनरेट होता है इनके अलावा कोई भी पत्रकार इस योजना मे अपात्र माना जायेगा । भारतीय पत्रकार संघ ने इसी अन्याय के खिलाफ संभवतः प्रदेश मे सबसे पहले करते हुऐ राज्य शाशन का ध्यान इस ओर खींचा है इस संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि इस योजना के मौजूदा स्वरूप मे 95% से अधिक पत्रकार लाभ से वंचित रह जायेगे । सेन ने बताया कि जल्दी ही इस मुद्दे को लेकर भारतीय पत्रकार संघ मुख्यमंत्री ओर जनसंपक॔ आयुक्त से मुलाक़ात कर संशोधन करने की मांग करेगा । कलेक्टर शेखर वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुऐ भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ओर जिलाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता Post navigation झाबुआ लाइव की खबर का असर, मोके पर पहुचे प्रोजेक्ट मेनेजर और सहायक इंचार्ज मेनेजर किसानो से भरी बस पलटी , एक की मौत – 17 घायल