मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ (अलीराजपुर) समीप नगर जोबट के समाजसेवी मिलनसार वरिष्ठ पत्रकार दिनेश उपाध्याय का शुक्रवार की रात दिल का दौरा पड़ने से दाहोद में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया उपाध्याय के आकस्मिक निधन से अलीराजपुर जिले के पत्रकार जगत में शोक की लहर है। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार जोबट के मुक्तिधाम पर किया गया। आम्बुआ पत्रकार संघ की ओर से अध्यक्ष गोविंदा माहेश्वरी, वरिष्ठ पत्रकार जगराम विश्वकर्मा, गजेंद्र सिंह रावत, साजिद शेख, मयंक विश्वकर्मा तथा असलम मकरानी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःख घड़ी में परिजनों को धैर्य प्रदान करें तथा स्व. उपाध्याय की आत्मा को शांति प्रदान करें। ) Post navigation ट्यूबवेलों ने ग्रामीणों की पेयजल समस्याओं में किया इजाफा, 9 हैंडपंप सूखे पूर्व विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया