थांदला। ग्राम टिमरूपाड़ा निवासी पीडि़त महिला ने अपने पति पर बेवजह मारपीट का आरोप लगाया है। घटना मंगलवार रात्रि की है। पीडि़ता ने अपनी मां कसमा व भाभी समुड़ी के साथ बुधवार को स्वयं थाने आकर अपने पति संदीप तोलसिंह मचार के विरूद्ध मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दिये जाने के संबंध में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़ता को पेट, हाथ, पैर आदि जगह अंदरूनी चोटे आई है। दोनो पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख उसका जेठ मकना पीडि़ता को उसके पिहर छोड़ आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। Post navigation युवाओं ने मवेशियों के पेयजल की लगाई टंकियां मिशन इन्द्रधनुष में बच्चों को लगेंगे टीके