गौरव कटकानी @ कालीदेवी

पति के द्वारा रोज़ शराब पीना ओर मारपीट से तंग आ कर आज एक महिला दुर्गा पति सुरेश भाबोर उम्र 30 वर्ष निवासी थांदला ने आज कालीदेवी बस स्टैंड स्थित कुए में कूद कर जान देने की कोशिश की| जब महिला ने पहली बार कुए में कूदने की कोशिश की तब उसके पति ने बचा लिया था, और दूसरी बार महिला ने बिना कुछ हरकत किये कुए में छलांग लगा दी । जैसे ही इसकी सूचना कालीदेवी थाना प्रभारी  बघेल को लगी उन्होंने बिना किसी परवाह किये महिला को बचाने के लिए कुए में छलांग लगा दी । और महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे पर किसीने महिला को बाहर निकालने की कोशिश तक नही की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *