मयंक गोयल, राणापुर राणापुर थाना शहर के आउटर पर महाकाल ढाबे के समीप आज देर शाम को एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकूओं से हमला कर दिया। चाकू के वार से घायल पत्नी को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। गनीमत रही कि महिला को गंभीर चोटे नहीं आई। राणापुर टीआई कैलाश चौहान ने बताया कि घायल महिला का नाम मेथाबाई है तथा उसके पति का नाम सुपर है तथा सुपर ने किसी मामूली विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दे डाला। पति फरार है, पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर रही है, मामला दर्ज करने के बाद पुलिस घायल महिला का बयान लेकर चाकू से हमले की वजह पता लगाने की प्रयास करेगी। ) Post navigation पद्मावती नदी में नहाने गए 8 वर्षीय संजू की पानी में डूबने से मौत सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज