मेघनगर – विपणन आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के पूर्व संचालक एवं नगर परिषद मेघनगर के पार्षद आनंदीलाल पडियार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया एवं पूर्व जिला कांग्रेसाध्यक्ष सुरेश जैन की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता ने मेघनगर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया। पडियार की नियुक्ति पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश जैन, जिला महामंत्री यामीन शेख, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष कालूसिंह नलवाया, ब्लाॅक अध्यक्ष पारसिंह डिंडोर, विमल जैन, हरिराम गिरधानी, दिनेश बैरागी, सुभाष गहलोत, विकास जैन, राजेश ललवानी, भारतसिंह संाकला, महबूब भाई, पार्षद अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा, पार्षद कलसिंह भूरिया, अनवर मंसूरी, मोहम्मद भाई लिमखेड़ावाला, प्रेमलता भट्ट, सायदा भाबर सहित इष्ट मित्रों ने बधाई देकर संगठन के प्रति आभार माना है। Post navigation 15 से 20 दिन के भीतर लगा जायेगी लोकसभा उप चुनाव की आचार संहिता विवादित फैसले के खिलाफ लामबंद हुआ जैन समाज