आलीराजपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी शारदीय नवरात्रि पर्व पर नगर के निकट बोरखड़ स्थित पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर सार्वजनिक गरबोत्सव का भव्य आयोजन रखा गया हैं।इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मप्र आदिवासी विकास परिषद के उपाध्यक्ष महेश पटेल, विधायक सेना पटेल, पटेल परिवार, मां मनकामनेश्वरी माताजी मन्दिर समिति एवं पटेल पब्लिक स्कूल स्टॉफ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महेश पटेल एवं सेना पटेल ने बताया कि गरबा आयोजन के लिए पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर सुंदर माताजी का दरबार बनाया गया हैं साथ ही आकर्षक सजावट ओर बैठक व पेयजल की व्यवस्था की गई हैं।22 से 1 अक्टूबर तक रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक गरबा उत्सव होगा। इसके बाद महाआरती प्रसादी का वितरण किया जायेगा। पटेल ने बताया कि इस गरबा उत्सव में नियमित मनमोहक गरबा नृत्य की प्रस्तुति देने वाले बच्चे, महिला पुरुषों कों नवरात्रि के अंतिम दिवस आकर्षक पुरस्कार ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है नगर का एकमात्र यह गरबा पंडाल मैदान है जिसमे सर्वसुविधायुक्त स्थान और सुविधाएं है।दर्शकों के लिए बैठने ओर पेयजल की सराहनीय व्यवस्था की जाती हैं।पटेल परिवार ने नगर एवं आसपास के सभी भक्तोंगणों से इस आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया हैं। Post navigation छकतला में हुई युवक की मौत के मामले में हुई एफआईआर, आदिवासी समाज ने अवैध क्लीनिकों पर कार्रवाई की मांग की कैबिनेट मंत्री नगर सिंह चौहान आज विभिन्न आयोजन में शामिल होंगे