आलीराजपुर। मध्यप्रदेश के स्कूलों में पहली से पांचवीं तक पढ़ने वाले जनजातीय छात्रों की जानकारी एकत्र करने के लिए जारी प्रपत्र में पटेलिया जनजाति का कॉलम नहीं जोड़ा गया। यह बात पटेलिया समाज के लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत पटेलिया जनजाति मध्यप्रदेश की अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल है। सूची में अनुक्रमांक 7 पर भील, भिलाला, बारेला और पटेलिया चारों जातियों का उल्लेख है। जानकारी के लिए बनाए गए प्रपत्र में भील, भिलाला और बारेला के लिए अलग-अलग कॉलम दिए गए हैं। लेकिन पटेलिया के लिए कोई कॉलम नहीं रखा गया। इसको लेकर अखिल भारतीय आदिम जाति पटेलिया समाज विकास संस्था मध्यप्रदेश के बैनर तले जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सेना पटेल को आवेदन सौंपा गया है। आवेदन में मांग की गई है कि प्रपत्र में पटेलिया जनजाति के लिए भी अलग कॉलम जोड़ा जाए। ताकि समाज के बच्चों की सही जानकारी दर्ज हो सके। समाज का कहना है कि इससे पटेलिया जनजाति के सामाजिक और आर्थिक उत्थान में मदद मिलेगी। समाज ने विधायक से इस विषय में उचित कार्यवाही की अपील की है। Post navigation जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई शासकीय आदर्श महाविद्यालय झाबुआ का नाम बदला, अब इस आदिवासी नेता के नाम से पहचाना जाएगा