झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- शनिवार को दोपहर में हमीरगढ़ के समीप एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक युवक की मृत्यु हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदु पिता शंकर पडियार उम्र 30 वर्ष निवासी धतुरिया अपने परिजन संतोष पिता दयाराम पडिय़ार और शंकर पिता अमर सिंह पडिय़ार के साथ ग्राम हमीरगढ़ में पगडी के कार्यक्रम में गया था वहां से लौटते सालरपाड़ा के निकट मोड़ पर बाइक बेकाबू हो गई और नंदु का सिर पत्थर से जा टकराया,जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा शंकर और संतङ्क्षष गंभीर रूप से घायल हो गए। 100 डायल और 108 की मदद से घायलों को उपचार हेतु पेटलावद चिकित्सालय लाया गया। चोट गंभीर होने से उन्हें अन्यत्र रैफर किया गया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस थाना रायपुरिया के थाना प्रभारी एमएल भाबर और एएसआई जयवीरसिंह चौहान तत्काल मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम किया। Post navigation नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष के लिए एक तो पार्षद के लिए फार्म हुए जमा मनुष्य धर्म को छोड़कर धन के लिए भाग दौड़ कर रहा है : पंडित महेश शर्मा