झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- पंचाल समाज पैदल यात्री संघ कल्याणपुरा की पैदल यात्रा कल्याणपुरा से गुजरात के चोटीला धाम मां चामुंडा के दरबार में आज सुबह 5.30 बजे निकली जिसमे कल्याणपुरा के प्रवीण पंचाल के नेतृत्व, में अगराल, परवलिया, उमरकोट, खरडू, उदयगढ़ और राजस्थान के तमेसरा आदि स्थानों से 25 से भी ज्यादा समाज जन चोटीला मां चामुण्डा के दरबार मे करीब 450 किमी की यात्रा करीब 12 दिनों में पूरी कर दर्शनों का लाभ लेंगे लगभग चार वर्षों से प्रतिवर्ष पद यात्रा जारी है यात्रा में सभी जरूरी सामान के लिये एक वाहन भी साथ है प्रतिदिन करीब 40 किमी का सफर तय कर रात्री विश्राम किसी मंदिर या धर्म शाला में संघ करेगा। Post navigation कैथोलिक मिशन स्कूल में छात्र परिषद का शपथ विधि समारोह आयोजित विश्व आदिवासी दिवस पर समाज ने लिया सशक्त व शिक्षित समाज निर्माण का संकल्प