फिरोज खान @ अलीराजपुर एमपी अजब है सबसे गजब है ..यह जुमला कई बार प्रशाशन मे बैठे लोगो की कारगुजारियो से भी तंज सहने को मजबूर हो जाता है अब अलीराजपुर जिले की बरझर पंचायत का मामला ही देख लीजिए ..यहां आज पंचायत ने कल ग्राम मे लाकडाउन का एलान कर दिया ..बकायदा कचरागाडी के माइक से कलेक्टर सुरभी गुप्ता के निर्देशों का हवाला देकर एनाऊंस करवा दिया गया ..जबकि बरझर ग्रामीण क्षैत्र मे आता है ..इस संबंध मे जब कलेक्टर अलीराजपुर सुरभी गुप्ता से हमारी टीम ने बात की तो उनका कहना है कि उनके द्वारा ऐसा कोई आदेश नही दिया गया है शायद कुछ कंफ्यूजन हुआ होगा वह मामले को दिखवाती है ..इस संबंध मे बरझर पंचायत के सचिव शंकर का कहना है कि सीईओ साहब जनपद आजादनगर के निर्देशों के अनुसार उन्होंने यह एनाऊंस करवाया है ..सचिव शंकर का कहना है कि कल हम लाकडाऊन इसलिऐ भी चाहते थे क्योकि कल बरझर मे वैक्सीनेशन डे है ओर हम चाहते है कि सभी वैक्सीन लेने केंद्र पर पहुंचे । Post navigation विधायक कांतिलाल भूरिया ने CM को चिट्ठी लिखकर मांगे रेमेडेसिविर इंजैक्शन झाबुआ जिले मे बेकाबू हुआ कोरोना , कल 127 नये संक्रमित पाये गये