आलीराजपुर। पंचायत पेसा मोबिलाईजर कर्मचारी संघ ने मानदेय वृद्धि का आदेश जारी करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिपावली के पूर्व 24 अक्टूबर 2024 को मानदेय की वृद्धि 4000/- से बढ़ाकर 8000/- करने की घोषणा की गई थी, जो कि मध्य प्रदेश सरकार की विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में शामिल था। मुख्यमंत्री की घोषणा से सभी मोबिलाईजरों में हर्षोल्लास का माहोल था लेकिन घोषणा के बाद आज दिनांक तक पंचायती राज संचनालय से विधिवत आदेश जारी नहीं होने के कारण मोबिलाईजरों में निराशा की भावना आ रही हैं। इसके पूर्व भी अनेकों ज्ञापन देकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराया गया है लेकिन सरकार ने अभी तक आदेश जारी नहीं किया गया। मुख्यमंत्री से निवदेन है कि जल्द से जल्द आदेश जारी करने की किया जाए। ताकि सभी मोबिलाईजरों को बड़ा हुआ मानदेय मिल सके। यदि जल्द आदेश नहीं हुआ तो मोबिलाईजर आक्रोशित होकर राजधानी भोपाल पहुंच कर उग्र आंदोलन के लिए बाधित होंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। Post navigation नववर्ष के अवसर पर कलेक्टर डॉ बेडेकर ने दिव्यांग बच्चों को दिया उपहार गृहस्थ धर्म सबसे बड़ा धर्म : आचार्य सूरत सिंह अमृते