लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया 25 जून को पंचायत चुनाव के लिए मतदान है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस पूरे क्षेत्र में नजर जमाए हुए है। पेटलावाद एसडीओपी सोनू डावर, रायपुरिया टीआई राजकुमार कुंसारिया ने पुलिस टीम को साथ लेकर पूरे ग्राम में फ्लैग मार्च निकालकर ग्रामीणों को यह संदेश दीया है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनी रहे जिसको लेकर पुलिस सक्रिय है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस के फ्लैग मार्च के पूर्व ग्राम के मुख्य मार्ग पर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया, जिससे ग्राम में माहौल बन गया है। शराब का एक वीडियो भी वायरल हुआ है और पुलिस ने मौके पर आकर शराब को थाने पर ले गई है। Post navigation सरपंच उमीदवार के लिए होमीबाई नन्दु निनामा ने जमा किया नामांकन इस पंचायत पर 7 साल बाद पुनः भाजपा का कब्जा, 1055 वोट से मिली जीत