जितेंद्र वर्मा, जोबट न्यू महाकाली गणेश मित्र मंडल द्वारा श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में 851 दीपक जलाकर श्रीराम नाम लिखा गया। भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशिया मनाई जा रही है। जोबट नगर की हर गली हर मोहल्ला भी इस रंग में रंग गया है जोबट नगर के मछली मार्केट में न्यू महाकाली गणेश मित्र मंडल द्वारा श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में 851 दीपक जलाकर श्री राम नाम लिखा गया। वह रंगोली के रंग से अयोध्या के श्री राम मंदिर का चित्र बनाया गया है यह पूरा कार्यक्रम न्यू महाकाली गणेश मित्र मंडल के बैनर तले किया गया। Post navigation किराणा व्यापारी संघ जोबट ले श्री राम मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में स्वल्पाहार की व्यवस्था की होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों पर धड़ल्ले से किया जा रहा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग, अधिकारियों का नहीं है ध्यान