रितेश गुप्ता, थांदला राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक तिवारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को न्यायालय थांदला में तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय थांदला के अध्यक्ष जय पाटीदार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थांदला एवं ऋतुश्री गुप्ता एवं पूजा गोले न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थांदला के द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में न्यायालय परिसर थांदला मे कर्मचारीगण और अधिवक्तागण तथा सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के साथ भारतीय संविधान में प्रस्तावित प्रस्तावना का वाचन किया। साथ ही व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 श्री जय पाटीदार ने उपस्थित जनसामान्य को मौलिक अधिकारो एवं कर्तव्यों के बारे में बताते हुए महत्वपूर्ण तथ्यो की जानकारी से अवगत कराया तथा संविधान दिवस की सभी न्यायाधीशगण की ओर से शुभकामनाए दी गई। ) Post navigation आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विधायक भूरिया के नेतृत्व में कांग्रेस की बैठक संपन्न अधिक्षिका के अभाव में छात्रावास पर लगे ताले; छात्राओं को हॉस्टल से छुट्टी देने के आदेश से छात्राएं परेशान