पेटलावाद। 69वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में पेटलावद न्यायलय मे न्यायधीश अनिल कुमार चौहान व सूयर्पाल सिंह राठौर के द्धारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। सर्वप्रथम गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यकम की शुरुआत की गई। ध्वजारोहण के पश्चात एसडीओपी आरआर अवास्या, थाना प्रभारी लोकेन्द्र ठाकुर व पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को गार्ड ऑफ आनर देते हुऐ सलामी दी गई। इस अवसर पर पेटलावद अभिभाषक संघ के समस्त सदस्य व न्यायलीयन कर्मचारी गण उपस्थित थे। Post navigation 10 फीट गहरी खुली नाली बनी जानलेवा, नागरिक परेशान, नगर पंचायत उदासीन सेवा भारती द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न