सुनील खेड़े@जोबट

नगर के वाणी समाज की वरिष्ठ मातृशक्ति शकुंतलाबाई मनोहरलाल वाणी (63) का निधन हो गया। परिजन ने मृत्यु उपरांत नेत्रदान  करने की इच्छा जताई। गायत्री शक्तिपीठ नेत्र संकलन केंद्र के  प्रमुख डॉ. शिवनारायण सक्सेना को सूचना दी गई। 

परिवार को नेत्रदान के लिए  अशोक वाणी एवं कपिल राठौर द्वारा  प्रेरित किया गया। नेत्र संकलन केंद्र के टेक्नीशियन अजमेर सिंह डावर एवं नेत्रदान के प्रमुख अश्विन नागर स्वर्गीय  शकुंतला वाणी के निवास स्थान नर्मदा नगर पहुंचे और दोनों नेत्रों के  कार्निया निकाले। संकलित कार्निया को एम के इंटरनेशनल आई बैंक इंदौर भेजा गया।जिससे दो दृष्टिहीन जरूरतमंदों को प्रत्यारोपित किया जा सके।शक्तिपीठ के ट्रस्टी शिवराम वर्मा ने बताया की यह नेत्र संकलन केंद्र का 101 नेत्रदान है।  बता दे 3 दिन पूर्व ही बड़ी सगी बहन गीताबाई वाणी के नेत्रदान किए गए। गांधी शक्तिपीठ नेत्र संकलन केंद्र की स्थापना पूर्व कलेक्टर शेखर वर्मा जी द्वारा की गई थी। केंद्र के प्रयास और मृतकों के परिजनों के सहयोग से कई दृष्टि बाधितों की आंखे रोशन हो चुकी है। दिवंगत के लिए गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र  से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *