झाबुआ / अलीराजपुर लाइव डेस्क के लिऐ मुकेश परमार भारत में बीफ को लेकर हो रहे विवादों के बीच चुनाव आयोग की ओर से भारतीय जनता पार्टी को चंदा देने वालों की जारी लिस्ट से जो बात सामने आई है उससे अब भाजपा बैकफुट पर आ गई है। उल्लेखनीय है कि बीफ को लेकर पूरे भारत में काफ़ी हंगामा हो रहा है। केंद्र की सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बीफ को लेकर सबसे अधिक हंगामा मचा रखा है। भाजपा के कट्टरपंथी नेताओं ने तो पूरे देश में बीफ पर प्रतिबंध लगाने तक की मांग की थी लेकिन भारतीय चुनाव आयोग ने चंदे की जो लिस्ट जारी की है उसके बाद बीजेपी के नेता बीफ के बारे में बात करने से ही बच रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग ने भाजपा को चंदा देने वालों की लिस्ट जारी की है, लिस्ट में बीफ एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियां बीजेपी को चंदा देने में सबसे आगे हैं और पार्टी को इस पर कोई आपत्ति भी नहीं है, क्योंकि चुनाव आयोग को चंदे की जानकारी स्वयं पार्टी ने ही दी है। ज्ञात रहे कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी को चंदा देने वालों की लिस्ट के अनुसार वर्ष 2013-14 में बीफ एक्सपोर्ट करने वाली मुंबई की कंपनी फ्राइगोफिको अल्लाना लिमिटेड ने पार्टी को 75 लाख रुपये का चंदा दिया था। गौरतलब बात यह है कि महाराष्ट्र की यह कंपनी मुबंई के जिस पते पर रजिस्टर है उसी पते वाली 2 और कंपनियां फ्राइगेरिया कन्वेरवा अल्लाना लिमिटेड और इनडाग्रो फूड्स लिमिटेड ने भी बीजेपी को क्रमश 50 और 75 लाख का चंदा दिया है। Post navigation शिक्षक प्रशिक्षण 17-18 एवं 19 दिसम्बर को चार लुटेरों के साथ लाखों का माल बरामद , अलीराजपुर पुलिस की कारवाई