आलीराजपुर। निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियांशी भंवर की अध्यक्षता में बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक प्रातः 11:00 बजे आयोजित की है। इस दौरान सभी सुपरवाइजरों को अधीनस्थ समस्त बीएलओ के कार्य की सतत मॉनिटरिंग कर कम प्रोग्रेस वाले केंद्रों की प्रोग्रेस बढ़ाने के लिए हिदायत दी गई हे। इस दौरान तहसीलदार श्री संतोष रत्नावत, इलेक्शन सुपरवाइजर श्री सरदार चौहान सहित समस्त बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे। 26 नवम्बर को जिले में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । जिसके द्वारा संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाए जाने का प्रयास किया जाएगा। इसी कड़ी में बीएलओ सुपरवाइजर बैठक के दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया एवं संविधान रक्षा की शपथ ली। Post navigation जोबट विधायक सेना पटेल के पुत्र पुष्पराज पटेल को कोर्ट से मिली जमानत नपा परिषद द्वारा स्वीकृत पुलिया का निर्माण नहीं करने से परेशान सैकड़ों रहवासियों ने जनसुनवाई में शिकायत की