आलीराजपुर। कांग्रेस नेता महेश पटेल और जोबट विधायक सेना पटेल के पुत्र पुष्पराज पटेल को आलीराजपुर न्यायालय ने जमानत दे दी है। शहर की एक युवती द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पुष्पराज पर केस दर्ज किया था। उस पर आरोप है कि शादी का दबाव बनाने के चलते युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पिछले दिनों पुलिस ने पुष्पराज को गुजरात से गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेल भेज दिया गया था। 25 नवंबर को पुष्पराज का जमानत मिल गई। Post navigation राजेंद्र आश्रम ट्रस्ट कट्ठीवाड़ा के 62वें वर्षगांठ कार्यक्रम में विधायक सेना महेश पटेल ने शिरकत की निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत बीएलओ सुपरवाइजर की बैठक रखी गई