महिला से पूछताछ करती पुलिस झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर के रेलवे स्टेशन पर एक तीन माह की बच्ची का शव मिलने से नगर में सनसनी फैल गई। बच्ची के शव को मां और उसका मुहंबोला भाई तीन दिन पूर्व फेंक कर राजस्थान के कोटा भाग गए थे, तभी इस महिला से उसके परिजनों द्वारा पूछा गया की बच्ची कहा है, तो महिला ने बताया की बच्ची की मौत हो गई और वह मेघनगर के रेलवे स्टेशन के पास दफना आई तभी महिला के परिजनों ने चाइल्ड लाइन कोटा को सूचना दी तभी कोटा पुलिस व चाइल्ड लाइन ने मेघनगर पुलिस को जानकारी दी और उस महिला को कोटा से लेकर मेघनगर पहुंचे और बच्ची के शव को ढूंढने लगे तभी बच्ची का शव एक कपड़े में लपेटा हुई मिला शव सडऩे लगा गया था बच्ची के शव से बदबू आ रही थी। जब इस महिला पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका पति अभी होली पर ही शांत हो गया था और वह सजेली की रहने वाली है। महिला अपने मुहंबोले भाई के साथ कोटा से तीन दिन पूर्व अवध एक्सप्रेस से मेघनगर आई थी की रास्ते में बच्ची को पानी लग गया था जिससे बच्ची पूरी गीली हो गई थी और उसने कोई ध्यान नहीं दिया और मेघनगर आकर देखा तो बच्ची की मौत हो गई। तभी महिला ने अपने मुहंबोले भाई को बच्ची के शव को दफनाने को दे दिया था लेकिन उस ने दफनाया नही किया और फेंक कर चला गया। मेघनगर की जीआरपी रेलवे पुलिस व मेघनगर की सिटी थाना की पुलिस पहुंची मौके पर साथ में राजस्थान पुलिस व चाइल्ड लाइन कोटा की टीम भी उपस्थित थी। इसी बीच बच्ची की मां को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृत बच्ची के शव को पीएम के लिए भेजा पुलिया कर रही। पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर बच्ची की मौत क्यो और कैस हुई? Post navigation अभा हिंदू महासभा की कार्यकारिणी गठित, तहसील अध्यक्ष कमल पंचाल, नगर अध्यक्ष अजय परिहार मनोनीत डॉक्टर्स बढ़ी हुई सैलरी के विरोध में उतरे, सरकार से किया यह आग्रह की दिल खुश हो जाए