थांदला। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग गणेश भाभर व सहायक संचालक नरेंद्र भिड़े द्वारा थांदला क्षेत्र में बीईओ स्वरूप श्रीवास्तव, प्रभारी प्राचार्य रामसिंह सिंगोड़ की उपस्थिति में सीएम राइस स्कूल उत्कृष्ट थांदला, सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास थांदला, महाविद्यालय बालक छात्रावास थांदला व अजा सीनियर बालक-छात्रावास थांदला का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था व छात्रावास के संचालन, व्यवस्था , विशेष कोचिंग, भोजन की गुणवत्ता, अर्ध वार्षिक परीक्षा परिणाम, टेस्ट आदि का जायजा लिया तथा प्राचार्य, अधीक्षक को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। छात्रावास में मैदान को व्यवस्थित करने, आरओ चालू स्तिथि में रखने, गीजर लगवाने ,विद्यार्थियो व सभी विषय शिक्षको की कोचिंग में प्रतिदिन उपस्थिति सुनिश्चित करने, छात्रावास , संस्था की पुताई व आवश्यक मरम्मत कार्य करवाने व सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अजा छात्रावास में प्रवेश कम होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। अधीक्षक की मांग पर इंग्लिश मीडियम कन्या छात्रावास का पुराना भवन सही नहीं होने पर उसे कन्या परिसर थांदला के पूर्व संचालन वाले कक्षों में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए। Post navigation वन संरक्षण जागरूकता एवं पौधारोपण का महत्व विद्यार्थियों को बताया यहां पहली बार शिव महापुराण कथा का सुंदर आयोजन हो रहा, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु