झाबुआ Live के लिऐ ” राणापुर” से ” मयंक गोयल ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । राणापुर के निराश्रित बाल आश्रम मे दिनाक ११ को भोरकुन्डिया के रेमला भइडिया ने भर्ती करवाया था जिसके बाद १३ को वह वहा से चली गई। पुलिस थाना राणापुर प्रभारी भीमसिह सिसौदिया द्वारा पुरे इलाके मे पम्पलेट एवं मुनादी करवाइ तथा सोशियल मिडिया पर भी मनिषा की जानकारी डलवाइ गईं। राणापुर थाने द्वारा छपवाये गए पम्पलेट को पढ़कर उदयगढ़ का कोटवार ने जानकारी दी तथा राणापुर पुलिस द्वारा बच्ची को परिजनो को सौपा गया। मनिषा ने बताया कि वह राणापुर स्थित जोबट नाके से बस मे बेठकर उदयगढ़ से आगे बोरी फाटे पर उतरी वहा से चौकीदार को मिली उसके बाद वह खन्डाला पहुंची व अगले दिन राणापुर पुलिस के अथक प्रयास से बालिका उनके परिजनो के पास पहुची। Post navigation सांई मंदिर स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा ट्रेन में गैंग बनाकर लूटने वाले जीआरपी के हत्थे चढ़े, सरगना संजय गांधी हुआ फरार