लोकेन्द्र चाणोदिया @ बामनिया बामनिया नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन निकाला गया,जिसमें बड़ी मात्रा में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया, पथ संचलन आयोजन की शुरुवात में बालक स्कूल परिसर में वक्ताओं द्वारा बौद्धिक दिया गया जिसमें जिला सह कार्यवाह कैलाश मेलिवाड द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि हमे जीवन में धर्म के लक्षय को पाना है, हमे जीवन मे धर्म मे एक जुट रहना है साथ ही स्वयं सेवकों को उचित मार्गदर्शन भी दिये ! बौद्धिक के समय मंच पर नगर से मुख्य अथितियों में राजेश लुणावत, रामेश्वर गर्ग, एवं संजय लुणावत उपस्थित थे | बौद्धिक पश्चात पथ संचलन शुरू हुवा जो बालक स्कूल से प्रारंभ होकर नगर के अमरगढ़ रोड़ , मुख्य चौराहा, नारेला रोड, चोकीदार फलिया, रतलाम रोड, पेटलावद रोड़ होते हुवे पुनः बालक स्कूल जाकर समापन हुवा !|पथ संचलन को लेकर नगर में भी खाशा उत्साह देखा गया| नगरभर में जगह जगह नागरिको द्वारा पुष्प वर्षा की गई एवं रंगोली बनाई गई | आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल बामनिया द्वारा निकाला गया ! आयोजन में बामनिया चौकी प्रभारी नरेश ननामा बल सहित मुस्तेद नजर आये| Post navigation एमएस पाक़ीज़ा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ज़िला महामन्त्री नियुक्त 29वां आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन का औपचारिक कार्यक्रम संपन्न, जिले से भी प्रतिनिधिमंडल हुआ शामिल