beef-cow-drawing-stock-vector-head-of-licking-cow-stylized-drawing-vector-illustration-118934965अलीराजपुर। पशु पालन विभाग अन्तर्गत राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत निः शुल्क पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन सभी विकासखंडो के चयनित ग्रामों में आयोजित होगा। पशुपालन विभाग के सहायक संचालक डाॅं. राजू रावत ने बताया कि 14 जनवरी को विकासखंड उदयगढ़ के ग्राम टेमाची, विकासखंड कट्ठीवाड़ा के ग्राम हवेलीखेड़ा, विकासखंड सोण्डवा के ग्राम बड़दा, विकासखंड अलीराजपुर के ग्राम छोटा उण्डवा, चन्द्रशेखर आजाद नगर के ग्राम बड़ी करेटी एवं 15 जनवरी को जोबट में ग्राम हरदासपुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *