झाबुआ live डेस्क । संदेश के साथ बोहरा समाज का स्टाल जलपान मे जुटे बोहरा समाजजन नासिक में कुंभ चल रहा है यहां सरकारी व्यवस्था से इतर ” बोहरा धर्मावलंबी ” अलग से शाही स्नान मे श्रदालुओं ओर साधुओ को जलपान के साथ साथ मेडीकल की सुविधाए उपलब्ध करवा रहे है झाबुआ live को समाज की ओर से अली असगर ने बताया कि समाज के प्रमुख “सैयदना आली कदर मुफफदल सैफुद्दीन साहेब” ( टी यू एस ) के आदेश के परिपालन मे बोहरा युवक नासिक कुंभ मे यह सुविधाए उपलब्ध करवा रहे है । गौरतलब है कि बोहरा समाज विभिन्न अवसरो पर अपनी निष्ठा देश ओर समाज के प्रति सार्वजनिक करता आया है कुंभ मेले में आये साधु बोहरा समुदाय की इस पहल का आत्मीयता से स्वागत कर समाज को बधाई दे रहे है । Post navigation आचार संहिता लगाने के पूर्व शिवराजसिंह की यह रही 10 बडी घोषणा अभी नही हुआ किसी का नाम फाइनल , अटकले ही जारी