झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान चला रहे है व देश को स्वच्छ रखने की अपील कर रहे है। वही परवलिया ग्राम पंचायत मे गंदगी का ढेर लगा हुआ है नियमित सफाई का नियम है लेकिन यहां तो वर्षों से सफाई ही नहीं की गई। ग्राम की नालियां जाम है तो कई जगह गंदा पानी नालियों से निकलकर सडक़ पर फैल रहा है। ग्राम पंचायत की उदासीन इस कदर हावी है कि अब परेशान नागरिक नालियों के साथ अपने घर के सामने खुद ही सफाई करते देखे जा सकते हैं। ग्राम के लोगों का कहना है कि पंचायत के सफाई कर्मी को नियमित सफाई करना चाहिए लेकिन वे नहीं करते है। जिससे बारिश के दिनों में मच्छरों की ग्राम में भरमार हो चुकी है। साफ-सफाई के अभाव में कचरे के ढेर से गंदगी के साथ जहरीले जीव-जंतु पनप रहे हैं लेकिन जिम्मेदार ग्राम पंचायत का अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। वही गांव में मंदिर के पास भी गंदगी का ढेर लगा जिससे मंदिर के आसपास दुर्गंध उठने लगी है। ग्रामवासियों का कहना है कि ग्राम पंचायत को साफ-सफाई की ओर ध्यान रखकर ग्राम को स्वच्छ बनाना चाहिए। Post navigation चारधाम की यात्रा से लौटे श्रद्धालु नगर मेें किया भव्य स्वागत अब जनपद सीईओ कर सकेंगे रोजगार सहायक की सेवा समाप्त