झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर परिषद चुनाव हेतु नामांकन फार्म जमा करने का दौर शुरु हो गया है। अध्यक्ष पद हेतु प्रथम नामांकन आज जमा करवाया गया। कांग्रेस के दावेदार जसवंत भाबर द्वारा आज अध्यक्ष पद हेतु प्रथम नामाकंन निर्वाचन अधिकारी सत्यनारायण दर्रो के समक्ष प्रस्तुत कर जमा करवाया गया। जसवंत भाबर द्वारा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ रैली के रुप में स्थानीय तहसील परिसर पहुंचे। उनके साथ वार्ड पार्षदों द्वारा भी अपना नामांकन फार्म जमा करवाया। अवसर पर पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण भट्ट, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगीन शाह, जनपद अध्यक्ष गैन्दाल डामोर, कांग्रेसी नेता शकील रजा खान, अक्षय भट्ट, गुरुप्रसाद अरोरा, गुलाम कादर खान, कादर शैख, किशोर खडिय़ा, महेन्द्र नागर, असगर पटवारी, मनीष अहिरवार, सुधीर भाबर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। पार्षद के 100 अध्यक्ष के 15 फार्म दिये निर्वाचन अधिकारी एसएन दर्रो ने बताया कि अध्यक्ष पद हेतु हेतु एक नामाकंन जमा हुआ जबकि पार्षद पद हेतु 16 फार्म जमा हो चुके है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद हेतु 2 एवं पार्षद पद हेतु 23 फार्म दिए है। अभी तक कुल 15 फार्म अध्यक्ष पद हेतु एवं 100 फार्म पार्षद पद के लिये दिए जा चुके है। Post navigation तेज बारिश से कई घरों- दुकानो मे घुसा पानी रात भर परेशान रहे नागरिक अपने अपने प्रत्याशियों को लेकर मतदाताओं को साधने में जुटे नेता