झाबुआ डेस्क। गोपाल कॉलोनी में 1 मई की शाम 4:30 बजे दहेज विवाद में एक युवक पर हमला कर दिया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने लड़की और लड़के पक्ष के आठ लोगों को हिरासत में लिया है। फरियादी पुनमसिंह पिता कालु, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम आमली फलिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह खेती करता है। उसके भांजे दिनेश के साथ थाने आया था। पुनमसिंह ने बताया कि डुमपाडा की 15 साल की नाबालिग बेटी को पीपल देहला निवासी आकाश भगाकर गुजरात ले गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में भांजगड़ी हो रही थी। लड़की पक्ष के प्रकाश, मुन्ना, कैलाश, दिनु और लड़के पक्ष के भरत, कालु, जानु और जालम आपस में बात कर रहे थे। इन लोगों ने लड़के वालों से 5 लाख रुपये दहेज की मांग की। पुनमसिंह ने कहा कि यह रकम बहुत ज्यादा है। इस पर जालम ने गालियां दीं और कहा कि लड़की को भगाया है, पैसे देने ही पड़ेंगे। जब पुनमसिंह ने मना किया तो जालम ने पत्थर उठाकर उसके सिर पर मार दिया। पत्थर बाईं तरफ लगा और खून बहने लगा। जालम ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो जान से मार देगा। घायल हालत में पुनमसिंह सरकारी अस्पताल झाबुआ पहुंचा। इलाज के बाद उसने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Post navigation दुकान के बाहर सो रहे शख्स की जघन्य हत्या , अज्ञात हमलावरों ने की वारदात आज शाम शहर में यहाँ पहुँची जीएसटी की सर्वे टीम – जाँच जारी –