आरीफ हुसैन @ चन्द्रशेखर आज़ाद नगर 

थाना आज़ाद नगर के ग्राम कासट रोड़ फलिया में एक 15 वर्षीय बालिका ने अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी विजय कुमार देवड़ा ने बताया नानबु पिता नरसिंग उम्र 55 वर्ष निवासी कासट द्वारा थाने पर आकर सूचना दी गई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। मृतक के पिता ने बताया कि बालिका की दिमागी हालात ठीक नही थी। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *