अलीराजपुर लाइव के लिऐ ” नानपुर से ” जितेंद्र वाणी ” राज” की रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले की सबसे बडी पंचायत ” नानपुर” मे बीते 15 घंटे से ” ब्लेक आउट” है जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है 80% लोगो के मोबाइल डिस्चार्ज है ओर पेट्रोल पंप से लेकर आटा चक्की पर अफरा तफरी का आलम है । इस संबध मे अलीराजपुर लाइव को विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि छोटा उदयपुर – धार रेल्वे लाइन के निर्माण प्रक्रिया मे जुटी एक JCB मशीने ने एक पोल से केबल डेमेज कर दी थी जिसके चलते यह ब्लेक आउट हुआ है ओर कंपनी इसे जल्दी दुरुस्त करने का प्रयास करना रही है । Post navigation हलमा के जरिए 9 लाख का तालाब 85 हजार मे बना डाला सहकारिता हमारी संस्कृति में है – गौरसिंह वसुनिया