अलीराजपुर लाइव के लिए नानपुर से जितेंद्र वाणी (राज) की रिपोर्ट- बीती रात चोरों ने नानपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने दो जगहों को निशाना बनाते हुए हजारों का माल चोरी कर ले जाने में कामयाबी हासिल की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नानपुर वार्ड क्रमांक 6 के दरगाह मोहल्ला में रहने वाले साजिद मजीद कुरैशी और खंडवा बड़ौदा के निवासी राकेश के सूने मकान अज्ञात चोरों ने सोने व चांदी की ज्वेलरी व नकदी पर हाथ साफ किए। दोनों मकानों से चोर लाखों का सामान चुरा ले गए। गौरतलब है कि नगर में होने वाली विभिन्न आयोजनों में शिरकत करने वालों की बाइक चुराने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है, लेकिन चोर इतने मुस्तैद है कि अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। थाना प्रभारी सीताराम उपाध्याय दोनों घरों पर पहुंचे और जांच की इसके बाद उन्होंने कहा कि चोर कितना भी शातिर क्यों न हो वह जल्द ही पुलिस गिरफ्त में आ जाएगा। Post navigation झोलाछाप डाक्टरों के यहां छापामार कार्रवाई में एलोपैथिक दवाइयों का जखीरा बरामद झाबुआ बीजेपी मे घमासान हुआ तेज ; मोजूदा जिला अध्यक्ष ने शैलेष दुबे पर लगाऐ गंभीर आरोप