झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- नागपंचमी के अवसर पर छोटे बच्चे और महिलाएं नाग लेकर घूमते रहे, किन्तु प्रशासन ने इस और ध्यान ही नहीं दिया। एक तो छोटे बच्चे स्कूल जाने की उम्र में नाग लेकर घर घर जा रहे थे। और दूसरी और पशु पक्षियों को कैद कर उनसे पैसा कमाने का गलत कार्य कर रहे थे, किन्तु प्रशासन के किसी भी नुमाइंदे ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर में विभिन्न गली-मोहल्ले में 25 से अधिक बच्चे व महिलाएं नाग लेकर बाजार में घूम रही थे, जिसके चलते विभिन्न घरों पर पहुंचकर सांप की पूजा करवाई। Post navigation कावडिय़ों को ले जा रहा ट्रैक्टर पलटा, 50 कावडिय़े घायल तय हो गया पीएम का अधिकृत प्रोग्राम ओर मंच मे बैठने वाले नाम