विशाल वाणी, आजादनगर
चन्द्रशेखर आजादनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी करते हुए सेजावाड़ा चौकी के समीप एक मारुति कार जीजे 7 आर 5335 में से करीब 20 हजार मूल्य की 9 पेटी माउंट कंपनी की बियर जब्त की है। वाहन समेत पकड़ी गई अवैध शराब का कुल मूल्य करीब 87 हजार 520 रुपए आंका गया। थाना प्रभारी पीके मुवेल ने बताया कि सेजावाड़ा चौकी के समीप सूचना मिलने पर नाका बंदी की गई थी। शराब से भरी गाड़ी गुजरात की ओर जाते हुए पकड़ी गई। संभवत: गाड़ी आजादनगर होते हुए ही निकली। यहा वाहनों की चेकिंग के अभाव में कई बार शराब से भरे अवैध वाहन सीमा पार आसानी से गुजरात की ओर निकल जाते है।
बैरियर किया बंद-
गौरतलब है कि बीते लंबे समय से सेजावाड़ा चौकी पर लगाया जा रहा बैरियर पुलिस प्रशासन ने बंद कर दिया था। इसके पूर्व इस स्थान पर हर वाहन की सघनता से जांच होती थी व इस बैरियर पर कई बार शराब और मांस के अवैध वाहन पकडऩे में पुलिस कामयाब हुई थी। बीते लंबे समय से यह बैरियर खोल दिया गया है। यदि मुखबिर की सूचना नहीं मिलती तो गुरुवार को शराब से भरी ये गाड़ी भी सीमा पार कर गुजरात प्रांत में पहुंच जाती।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *