बोरी। बोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमल खेड़ी के छात्रावास में प्रतियोगिताएँ,सामूहिक शपथ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश,भोपाल के मार्गदर्शन में दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक प्रदेशव्यापी स्तर पर “नशे से दूरी है जरूरी”जन-जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अलीराजपुर जिले में अभियान को व्यापक, सघन और बहुआयामी स्वरूप प्रदान किया गया है,जिसके अंतर्गत बोरी थाना क्षेत्र के सेमल खेड़ी के कस्तूरबा कन्या छात्रावास में नशे से दूरी है जरूरी”कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन विशेषकर विद्यार्थियों,पालकों और ग्रामीणजनों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए सामाजिक चेतना का संचार किया गया,थाना बोरी के ग्राम पंचायत सेमल खेड़ी बालिका छात्रावास में थाना प्रभारी बोरी के नेपाल सिंह द्वारा बालिकाओं को संबोधित करते हुए नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, डायल 100, राहगीर योजना और कैशलेस उपचार योजना की जानकारी दी गई,उन्होंने छात्राओ से आग्रह किया की वे पुलिस मित्र बनकर अपने परिवार,समाज व स्कूल में नशा उन्मूलन का संदेश प्रसारित करें,इस अवसर पर एएसआई विक्रम लाखन, हेडकास्टेबल अमन सिंह , आरक्षक हिमेश,हास्टल अधीक्षका वंदना राठौर एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहेl Post navigation अलीराजपुर जिले के बोरी थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक का शव कुएं में तेरता मिला, हत्या या आत्महत्या – जांच जारी विश्व आदिवासी दिवस पर बोरी में निकली विशाल रैली, डीजे पर थिरकते चले युवा