दीपेश प्रजापति, झाबुआ नवोदय विद्यालय झाबुआ से बाउंड्रीवाल कूद कर भागे दो विद्यार्थी इंदौर से मिल गए हैं। मंगलवार सुबह 6.30 बजे दो बच्चे विद्यालय से भाग गए थे जो इंदौर के रेलवे स्टेशन से मिले। विद्यार्थियों के भागने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने तत्काल दोनों विद्यार्थियों के फोटो विभिन्न स्थानों में सर्कुलेट कर दिए थे। इसके चलते जीआरपी इंदौर को दो विद्यार्थी नजर आए। इसके बाद उन्होंने झाबुआ पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली से एक टीम रवाना हुई है जो इंदौर से दोनों छात्रों को लेकर देर रात तक झाबुआ पहुंचेगी। विद्यार्थियों के मिलने से स्कूल प्रबंधन और उनके परिजन ने राहत की सांस ली है। Post navigation डॉ. जॉन स्टेनली झाला का आकस्मिक निधन, जिला अस्पताल में शोक की लहर झाबुआ में चौथी बार जयस के जिलाध्यक्ष चुने गए विजय डामोर, पदाधिकारियों ने फिर दी जिम्मेदारी