झाबुआ। जिला अस्पताल झाबुआ में पदस्थ चिकित्सक डॉ. जॉन स्टेनली झाला का मंगलवार तड़के सुबह लगभग 4 बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे वर्ष 2017 से जिला चिकित्सालय में सेवाएं दे रहे थे। डॉ. झाला अपने विनम्र स्वभाव, दक्षता और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। डॉ. झाला के आकस्मिक निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। परिजनों एवं सहयोगियों ने इस दुखद घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। Post navigation जयस टीम ने श्रावण के तीसरे सोमवार को वितरित किया प्रसाद नवोदय विद्यालय से बाउंड्रीवॉल कूद कर भागे विद्यार्थी इस जगह से मिले