फिरोज खान @अलीराजपुर

ग्रीष्मावकाश के उपरांत नवोदय विद्यालय अलीराजपुर के पुनः संचालित होने के प्रथम सत्र की पहली बैठक में छात्रा श्वेता तोमर को 5000 प्रोत्साहन राशि के रूप में सम्मानित किया गया । यह राशि कला उत्सव 2020 -21 में प्रतिभाग करने के लिए नवोदय विद्यालय समिति तरफ से प्रोत्साहन स्वरूप 5000 नकद इनाम की पूर्व में घोषित पुरस्कार के अनुसार प्राचार्य  सुभाष महोबिया के साथ वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद अफाक एवं कलाध्यापक श्याम मोहन लखेरा द्वारा प्रदान की गई । साथ ही छात्रा श्वेता तोमर को इस उपलब्धि के लिए अन्य शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों द्वारा भी आने वाले अवसरों पर सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जैसा कि अवगत है की छात्रा श्वेता तोमर ने कलाध्यापक श्याम लखेरा के मार्गदर्शन में नवोदय विद्यालय समिति की ओर से पारंपरिक खेल खिलौने प्रतियोगिता में अलीराजपुर जिले की पारंपरिक खिलौना आदिवासी गुड़िया के माध्यम से कला उत्सव 2020 में में प्रतिभाग कर के अलीराजपुर जिले का नाम रोशन किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य सुभाष महोबिया एवं सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *